मुझे यकीन है कि माता-पिता ने खुद को दोषी ठहराया होगा: डिप्रेशन पर आमिर की बेटी इरा
अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके माता-पिता ने उनके डिप्रेशन के लिए खुद को दोषी ठहराया होगा। इरा ने बताया कि जब उन्होंने डिप्रेशन का बताया तो माता-पिता बहुत चिंतित थे। उन्होंने कहा, "मैंने कहा, 'मुझे अभी मदद की ज़रूरत है...बाद में आपके डर से निपट लेंगे'।"