मुझे रोना था लेकिन मैं नहीं रोया, मुझे लोगों को और खुशी नहीं देनी थी: हार्दिक पंड्या

टी20 विश्व कप-2024 में भारत की जीत के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने पिछले 6 महीने के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह रोना चाहते थे लेकिन नहीं रोए। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कंट्रोल किया...जो लोग मेरे मुश्किल वक्त में खुश हो रहे थे, मुझे उन्हें और खुशी नहीं देनी थी...मैं (उन्हें यह खुशी) कभी नहीं दूंगा।"

Load More