मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है: राहुल गांधी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा सदन के नियमों का पालन करने की नसीहत दिए जाने पर सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है, "एक कन्वेंशन है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाता है।" उन्होंने कहा, "मैं जब भी (लोकसभा में) खड़ा होता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता। यहां विपक्ष की कोई जगह नहीं है।"