मुझे लूज़र्स का साथ पसंद है, इससे अच्छा महसूस होता है: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह लूज़र्स (असफल लोग) के साथ समय बिताते हैं क्योंकि इससे उन्हें अपने आप को लेकर अच्छा महसूस होता है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत सफल लोग पसंद नहीं हैं जो अपनी सफलता की कहानियां सुनाते रहते हैं। मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो मेरी सफलता की कहानियां सुनना पसंद करते हैं।"