मुझे विवियन पर बहुत गर्व है: मस्क के बयान 'मेरा बेटा मर चुका है' पर पूर्व गर्लफ्रेंड ग्राइम्स
ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बयान 'मेरा बेटा मर चुका है' के बाद मस्क की पूर्व गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने X पर लिखा है, "मुझे विवियन से प्यार है और हमेशा उस पर बहुत गर्व रहा है।" मस्क ने कहा था कि उनसे धोखे से विवियन के लिंग परिवर्तन के लिए सहमति दिलवाई गई।