मुझे श्रीदेवी पसंद थी उनकी बेटी नहीं: जाह्नवी संग काम न करने को लेकर रामगोपाल वर्मा
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में 'क्या वह जाह्नवी कपूर संग काम करेंगे' पूछने पर कहा है, "मुझे मां (श्रीदेवी) पसंद थीं, उनकी बेटी नहीं।" उन्होंने कहा, "यह बात मैं नेगेटिव तरीके से नहीं कह रहा। अपने करियर के दौरान कई ऐक्टर्स से मेरा कोई खास जुड़ाव नहीं बना...इसलिए जाह्नवी संग फिल्म करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।"