मुझे षड्यंत्रकारी पसंद हैं: शख्स के 'वह भारत को बदनाम कर रहे हैं' कहने पर वीर दास
कॉमेडियन वीर दास ने एक शख्स द्वारा 'X' पर उन्हें और दिलजीत दोसांझ को औसत दर्जे का कलाकार और 'विश्व में भारत को बदनाम करने वाला' कहे जाने पर कहा है, "मुझे षड्यंत्रकारी लोग पसंद हैं।" उन्होंने कहा, "मैं टिकट बेचता हूं और दिलजीत भी यही करते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत के प्रति मेरा नज़रिया मेरे फैंस जानते हैं।"