मुझे सूर्या से 3 गुना अधिक फीस मिलती थी और अब 30 गुना कम कमाती हूं: ऐक्ट्रेस ज्योतिका
ऐक्ट्रेस ज्योतिका ने एक इंटरव्यू में अपने पति-ऐक्टर सूर्या को 'ग्रीन फ्लैग' बताते हुए कहा है कि सूर्या के करियर की शुरुआत में वह ऐक्टर से 3-गुना अधिक कमाती थीं और अब 30-गुना कम कमाती हैं। बकौल ऐक्ट्रेस, उन्होंने ही तमिल फिल्म 'काखा काखा' (2003) के लिए सूर्या का नाम सुझाया था। दोनों ने 2006 में शादी की थी।