मुझे सचिन से ज़्यादा विराट को गेंदबाज़ी करने में परेशानी हुई: जेम्स ऐंडरसन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स ऐंडरसन ने कहा है, "सचिन तेंदुलकर से भी ज़्यादा विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाज़ी करने में परेशानी हुई।" उन्होंने कहा, "2014 में इंग्लैंड में कोहली की ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों की कमज़ोरी का पूरा फायदा उठाया। पहली सीरीज़ में मैंने उन्हें 4-5 बार आउट किया लेकिन अगली सीरीज़ में उन्हें आउट नहीं कर पाया।"