मुझे हील्स से मारा गया, होंठों से खून आ गया: स्पिल्ट्सविला की प्रतिभागी आकांक्षा ने लगाए आरोप

'स्पिल्ट्सविला X6' शो की प्रतिभागी आकांक्षा चौधरी ने दूसरी प्रतिभागी दीक्षा पवार पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर चोट के निशान की फोटो शेयर कर लिखा, "यह सिर्फ झगड़ा नहीं...हिंसा थी। मुझे हील्स से मारा गया...इतने थप्पड़ मारे कि होंठों से खून आ गया। मेरी आंखों के नीचे खरोंचें हैं...गर्दन पर स्क्रैच हैं।"

Load More