मुझे हर दिन डांट पड़ती है, मैं ढीठ हूं: गोयनका-केएल राहुल विवाद को लेकर पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने आईपीएल-2024 के दौरान एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका द्वारा कप्तान केएल राहुल को फटकार लगाए जाने के विवाद को लेकर कहा है, "मुझे हर दिन डांट पड़ती है, मैं ढीठ हूं।" उन्होंने कहा, "मैच हारने पर कई तरह की बातें होती हैं लेकिन उस विवाद को कैसे दिखाया गया...उस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।"