मुझसे बेहतर तो कसाब को सुविधाएं मिलीं; पुलिस हिरासत में गए पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता अंबिल महेश पोय्यामोझी ने पुलिस हिरासत में अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। मद्रास हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्होंने बेहतर इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की। उनके वकील ने दलील दी कि 26/11 हमले के दोषी अजमल कसाब को भी उनसे बेहतर सुविधाएं मिली थीं।