मेटा अपने वर्कफोर्स के 20% कर्मचारियों की करेगी छंटनी, लपेटे में आ सकते हैं 16,000 कर्मी: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, मेटा अपने वर्कफोर्स के 20% कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी यह कदम बढ़ती AI-इंफ्रास्ट्रक्चर लागत और AI-सहायता से काम करने वाले सिस्टम के प्रभाव को संतुलित करने के लिए उठा सकती है। दिसंबर-2025 तक मेटा में करीब 79,000 कर्मचारी थे ऐसे में इस फैसले से लगभग 15,800 कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है।