मेटा के पॉलिसी हेड को भारत सरकार ने भेजा समन, तकनीकी गड़बड़ी पर देना होगा जवाब
केंद्र सरकार ने मेटा के हेड ऑफ पब्लिक पॉलिसी जोएल कपलान और इंस्टाग्राम के टेक्निकल अधिकारी को 5 अगस्त को बैठक के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा से सरकार यह समझना चाहती है कि उसका एल्गोरिदम कैसे काम करता है और प्लैटफॉर्म पर कुछ कंटेंट को दूसरे कंटेंट के मुकाबले अधिक लोगों तक क्यों पहुंचाया जाता है।