मेटा ने 1 करोड़ से अधिक फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट किए डिलीट, हटाए 15 करोड़ फर्ज़ी विज्ञापन
मेटा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के प्रयासों के तहत पिछले साल अपने प्लैटफॉर्म्स से 15.9 करोड़ से अधिक फर्ज़ी विज्ञापन हटाए हैं और 1.09 करोड़ धोखाधड़ी से संबंधित अकाउंट बंद कर दिए। बकौल कंपनी, 15.9 करोड़ में से 92% फर्ज़ी विज्ञापन रिपोर्ट करने से पहले हटाए गए। साथ ही कंपनी ने ऐंटी-स्कैम टूल लॉन्च करने की घोषणा की है।