एप्पल TV के लिए लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम ऐप, यूज़र्स बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे रील्स

मेटा ने एप्पल टीवी के ऐप स्टोर पर इंस्टाग्राम ऐप लॉन्च किया है। इसके ज़रिए यूज़र्स मोबाइल के बजाय टीवी की बड़ी स्क्रीन पर रील्स, लंबे वीडियो और लाइव प्रसारण देख सकेंगे। फोन पर देखे गए वीडियो को यूज़र्स टीवी पर भी जारी रख सकते हैं। यह ऐप मुफ्त है और एप्पल टीवी HD व 4K पर टीवीOS 26.0 के साथ काम करेगा।

Load More