मेटा ने US में ₹2,100 के फूड वाउचर से घर का सामान खरीदने पर 24 लोगों को नौकरी से निकाला
'द गार्जियन' के अनुसार, मेटा ने अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में $25 (₹2,100) के फूड वाउचर से टूथपेस्ट और लॉन्ड्री डिटर्जेंट व वाइन ग्लास जैसे घरेलू सामान खरीदने को लेकर 24 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति वर्ष $4,00,000 कमाने वाले एक कर्मचारी ने फूड क्रेडिट का दुरुपयोग करने की बात स्वीकार भी की है।