मेटा ने की एक दिन में 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि, 6,000 नई भर्तियों की योजना भी कैंसिल
मेटा ने कर्मचारियों को बताया कि वह 20 मई को एक ही दिन में 8,000 लोगों की छंटनी करेगी। साथ ही कंपनी ने 6,000 अन्य खाली पदों को भरने की अपनी योजना को भी रद्द कर दिया है। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर जेनेल गेल ने कहा है कि यह कदम लागत कम करने के मद्देनज़र लिया जा रहा है।