मेटा ने चंद घंटों में गंवाए $170 बिलियन, तिमाही नतीजे के बाद 10% तक टूटे शेयर
मेटा के शेयर गुरुवार को 10% तक गिर गए जिससे कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप लगभग $170 बिलियन घट गया। यह गिरावट कंपनी के पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई जो उम्मीद से बेहतर रहे थे। हालांकि, 2026 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर (खर्च) का अनुमान बढ़ाकर $125-145 बिलियन कर दिए जाने से निवेशकों में चिंता बढ़ गई।