मिट्टी के दीयों व कलश से बनाया गया है छत्तीसगढ़ के धमधा में बना कलश मंदिर
छत्तीसगढ़ के धमधा में मिट्टी के दीयों व कलशों से एक मंदिर बनाया गया है। नवरात्रि और दीपावली में इस्तेमाल होने वाले दीयों को नदी में बहा दिया जाता था इसके बजाय उन दीयों व कलशों से मंदिर निर्माण किया गया है। 16 वर्ष पहले निर्माण शुरू हुआ था और अब तक एक लाख से ज़्यादा दिये लगाए गए हैं।