मैटरनिटी लीव लेने वाले पुरुष शिक्षक और स्कूल के हेडमास्टर को बिहार में किया गया निलंबित
वैशाली (बिहार) में गर्भवती होने की मैटरनिटी लीव लेने वाले पुरुष शिक्षक और छुट्टी देने वाले हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने बताया कि मामले में शिक्षक व हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसमें पाया गया कि हेडमास्टर की आईडी से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मैटरनिटी लीव की एंट्री की गई थी।