मेटल कंपनियों के शेयरों में दमदार तेज़ी, 15 में से 14 स्टॉक उछले
मेटल कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेज़ी दिखी और इंडेक्स के 15 में से 14 स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और JSW स्टील करीब 4% तक उछले जबकि नालको में लगभग 2% की तेज़ी दिखी। 'फेड रेट कट' की उम्मीदें और भारत-चीन रिश्तों में सुधार तेज़ी का कारण माने जा रहे रहे।