मीठी नदी स्कैम मामले में मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश ऐक्टर डिनो मोरिया
मीठी नदी घोटाले मामले में अभिनेता डिनो मोरिया सोमवार सुबह मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईओडब्ल्यू को आरोपी केतन कदम और डिनो व उनके भाई सैंटिनो मोरिया के बीच कॉल रिकॉर्ड व लेन-देन की जानकारी मिली थी। दरअसल, यह घोटाला बीएमसी द्वारा मशीनरी किराए में हुई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।