मेड को ₹1000 सैलरी रेज़ न देने पर दिल्ली की CA हुई ट्रोल, लिंक्डइन पर किया था पोस्ट
दिल्ली में मेड को ₹1000 सैलरी रेज़ न देने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट मीना गोयल ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, गोयल ने एक लिंक्डइन पोस्ट में बताया था कि उनकी मेड ने रेज़ न मिलने पर इस्तीफा दे दिया जिससे उन्हें '3 कॉर्पोरेट लेसन' मिले। पोस्ट पर ₹1000 का रेज़ न दे पाने को लेकर कई लिंक्डइन यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी।