मेड की एडवांस सिक लीव पर शख्स ने उठाए सवाल, कॉरपोरेट रूल्स से तुलना करते हुए ऑनलाइन छिड़ी बहस
एक शख्स की रेडिट पोस्ट वायरल हुई जिसमें उसने बताया कि उसकी घरेलू सहायिका 'सिक लीव' का अर्थ समझने के बाद एडवांस छुट्टी लेती है। वह एक दिन पहले बीमार होने की सूचना देती है। शख्स ने लिखा, "मुझे कॉरपोरेट के नियमों की याद आई...जहां कहा जाता है कि बीमारी की सूचना पहले दो।" इसपर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है।