मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST घटाकर 5% या शून्य कर सकती है सरकार: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट में सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% या शून्य कर सकती है। इसका उद्देश्य हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस को ज़्यादा किफायती बनाना है। रिपोर्ट्स हैं कि सरकार ने जीएसटी स्ट्रक्चर में 5% व 18% के दो टैक्स स्लैब की सिफारिश की है।