मेडिकल कॉलेजों के दीक्षांत समारोह में अब काले गाउन की जगह पहनी जाएगी पारंपरिक ड्रेस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि देशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों के दीक्षांत समारोह में अब काले गाउन और टोपी की जगह पारंपरिक ड्रेस पहनी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि गाउन औपनिवेशिक काल की देन हैं और यह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं। वहीं, पारंपरिक ड्रेस उस राज्य की वेशभूषा व परंपराओं पर आधारित होनी चाहिए।