मूडीज़ ने अदाणी ग्रुप की 7 कंपनियों की रेटिंग 'स्टेबल' से घटाकर की 'नेगेटिव'

ब्रोकरेज फर्म मूडीज़ ने अदाणी ग्रुप की 7 कंपनियों की रेटिंग में बदलाव किया है। फर्म ने ग्रुप की सातों कंपनियों की रेटिंग को 'स्टेबल' से घटाकर 'नेगेटिव' कर दी है। इन कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन की 2-2 इकाइयां, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड और अदाणी इंटरनैशनल कंटेनर टर्मिनल हैं।

Load More