मिड डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ, बिहार में कई बच्चे अस्पताल में करवाए गए भर्ती
नालंदा (बिहार) के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 24 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है। उल्टी-चक्कर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, खाने में कम नमक की शिकायत के बाद रसोइये ने गलती से नमक की जगह सर्फ डाल दिया था। दोनों डिब्बे एक जगह रखे हुए थे।