मिडल ईस्ट में जंग के बीच घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹115 हुआ महंगा
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम ₹60 बढ़ गए हैं जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़ गई है। बकौल रिपोर्ट्स, नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। गौरतलब है, मिडल ईस्ट में जारी जंग के बीच सरकार ने शुक्रवार को देश की एलपीजी रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा था।