मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच बिजली बचाने के लिए बांग्लादेश ने बंद किए विश्वविद्यालय
मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष से बढ़े ऊर्जा संकट के बीच बांग्लादेश ने सोमवार से सभी सरकारी/निजी विश्वविद्यालयों में समय से पहले ईद-उल-फितर की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। बकौल सरकार, यूनिवर्सिटी कैंपस में बिजली की खपत ज़्यादा होती है। गौरतलब है, बांग्लादेश अपनी 95% ऊर्जा आयात करता है और गैस-ईंधन की कमी से ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।