मूडीज़ का बड़ा अपग्रेड, भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 1% बढ़ाया
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। एजेंसी के अनुसार, मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत बनी हुई है। हालांकि, मूडीज़ ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और खाद्य महंगाई को लेकर संभावित जोखिमों के प्रति आगाह भी किया है।