मिडल ईस्ट परमाणु ब्लैकमेल से मुक्त हुआ: ईरानी न्यूक्लियर साइट पर इज़रायल के हमले के बाद ट्रंप
इज़रायली सेना द्वारा ईरान के अराक और अर्दकान में परमाणु ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिडल ईस्ट 'आखिरकार' ईरान के आतंक व परमाणु ब्लैकमेल से आज़ाद हो गया है। उन्होंने कहा, "47 वर्षों से ईरान बुली करने वाला देश रहा है...लेकिन अब वह बुली नहीं रहा...वे भाग रहे हैं।"