मिडल ईस्ट में अगर लंबा खिंचा युद्ध तो बढ़ सकता है वैश्विक भुखमरी का रिकॉर्ड स्तर: UN
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चेतावनी दी है कि मिडल ईस्ट युद्ध लंबा खिंचने से दुनिया में भुखमरी का बड़ा संकट आ सकता है। बकौल UN, यदि जून तक यह संघर्ष कम नहीं होता, तो 4.5 करोड़ (45 मिलियन) अतिरिक्त लोगों को गंभीर भुखमरी का सामना करना पड़ेगा जिससे भुखमरी झेलने वालों की कुल संख्या नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा।