मिडल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलिंडर की मारामारी, क्या कल से होटल रहेंगे बंद?

मिडल ईस्ट युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई बाधित होने का असर बेंगलुरु के होटल उद्योग पर दिखने लगा है। बेंगलुरु होटल्स असोसिएशन ने कमर्शियल गैस सिलिंडर की अचानक सप्लाई रुकने के बाद मंगलवार से होटल बंद रखने का एलान किया था। हालांकि, बाद में असोसिएशन ने स्पष्ट किया कि होटल बंद नहीं होंगे लेकिन सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना होगा।

Load More