मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच अमेरिका अपने तेल भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल करेगा जारी
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने बुधवार को कहा कि मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेज़ी को कम करने के लिए देश अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से क्रूड ऑयल जारी करेगा। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से 172 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल जारी किया जाएगा और इसमें लगभग 120 दिन लगेंगे।