मिडल ईस्ट युद्ध के कारण फ्लाइट रद्द होने पर दीपिका पादुकोण ने पेरिस इवेंट से नाम लिया वापस
मिडल ईस्ट में तनाव के बीच सीमित उड़ानों के कारण अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पेरिस (फ्रांस) में होने वाले लग्ज़री फैशन हाउस लुई विटों के इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले कुछ दिनों में रद्द हुई कई उड़ानों में दीपिका की भी फ्लाइट शामिल थी। दीपिका लुई विटों की ग्लोबल ऐम्बैसडर हैं।