मिडल ईस्ट युद्ध के कारण भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने डीलरों के लिए बदली भुगतान व्यवस्था
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई के लिए भुगतान के नियम बदले हैं। बकौल डीलर्स, पहले उन्हें कुछ दिनों का क्रेडिट मिलता था लेकिन अब अडवांस पेमेंट मांगा जा रहा है। कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और रुपये में गिरावट से रिटेल बिक्री में हुए नुकसान के कारण यह फैसला लिया गया।