मिडल ईस्ट युद्ध के चलते भारत में बढ़ सकती हैं बोतलबंद पानी की कीमतें: रिपोर्ट्स
'DW' के अनुसार, मिडल ईस्ट युद्ध के चलते भारत में बोतलबंद पानी महंगा हो सकता है क्योंकि बोतल/ढक्कन/लेबल/कार्डबोर्ड डिब्बे तक सब महंगे हो गए हैं। 'फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन' के अनुसार, लगभग 2,000 छोटे बोतलबंद पानी निर्माताओं ने डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए कीमतें बढ़ा दी हैं। भारत में बोतलबंद पानी का कारोबार करीब $5 बिलियन है।