मिडल ईस्ट युद्ध के बीच अमेरिकी विमान क्रैश होने से हुई 4 क्रू मेंबर की मौत
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (यूएससीसी) ने कहा है कि मिडल ईस्ट युद्ध के बीच इराक में क्रैश हुए उसके रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के 6 में से 4 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। यूएससीसी ने आगे कहा कि घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है। यूएससीसी के मुताबिक, यह एयरक्राफ्ट दुश्मन या दोस्तों की फायरिंग में नहीं गिरा है।