मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ओमान में हुआ हमला, 2 भारतीयों की हुई मौत
भारत सरकार ने मिडल ईस्ट युद्ध को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में बताया है कि ओमान के मस्कट में शुक्रवार को एक हमला हुआ जिसमें 2 भारतीयों की मौत हो गई। सरकार ने कहा, "11 घायलों में से 10 भारतीय हैं। 5 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।"