मिडल ईस्ट युद्ध के बीच कुवैत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुई 'स्टारलिंक' इंटरनेट सेवा

मिडल ईस्ट युद्ध के बीच कुवैत में अरबपति एलन मस्क की इंटरनेट सेवा 'स्टारलिंक' आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है। मस्क ने 'X' पर लिखा, "स्टारलिंक अब कुवैत में उपलब्ध है!" कुवैत के संचार नियामक (सिट्रा) की मंज़ूरी के बाद इसे शुरू किया गया है। इसके आवासीय प्लान की कीमत 31 कुवैती दीनार (लगभग ₹9,300) प्रति माह है।

Load More