मिडल ईस्ट युद्ध के बीच दक्षिण कोरिया लगभग 30 साल में पहली बार लगाएगा फ्यूल प्राइस कैप
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि मिडल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए ईंधन की कीमतों पर कैप लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम लगभग 30 साल में पहली बार उठाया जा रहा है। बकौल सरकार, इसका मकसद बढ़ती ऊर्जा लागत से अर्थव्यवस्था को बचाना है।