मिडल ईस्ट युद्ध के बीच मेक्सिको में तट पर दिखी 2 विशाल 'प्रलय की मछली', सामने आया वीडियो
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच मेक्सिको के काबो सैन लुकास में समुद्र तट पर 2 विशाल दुर्लभ ओरफिश या डूम्सडे फिश (प्रलय की मछली) दिखी है। एक महिला ने इसका वीडियो शेयर कर बताया, "आंखों पर विश्वास नहीं हुआ...क्या यह सच है?" मान्यताएं हैं कि गहरे समुद्र में रहने वाली यह मछली तट पर आए तो कुछ-ना-कुछ बुरा होता है।