मिडल ईस्ट युद्ध से प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं को IMF ने मदद करने का किया वादा
मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच IMF ने कहा है कि वह आर्थिक संकट में फंसे देशों की मदद के लिए तैयार है। IMF ने कहा कि मुश्किल वक्त में IMF की भूमिका स्थिरता बनाए रखने की है। IMF के मुताबिक, तेल की बढ़ती कीमतें दुनियाभर में महंगाई बढ़ा सकती हैं और आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी कर सकती हैं।