मिडल ईस्ट वॉर के बीच कतर में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सरकार ने बताई वजह
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ड्यूटी के दौरान 'तकनीकी खराबी' आने के कारण क्षेत्रीय जल क्षेत्र में कतर का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। कतर सरकार ने कहा, 'विशेषज्ञ टीमें (चालक दल और यात्रियों के लिए) बचाव अभियान चला रही हैं।" गौरतलब है, मिडल ईस्ट वॉर के बीच ईरान खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है।