श्रीलंका की मॉडल और ऐक्ट्रेस चोला पद्मेंद्र का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मरने की आशंका हार्ट अटैक से जताई जा रही है लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि पेजेंट इवेंट में जाने के बाद सुबह-सुबह एक बिज़नेसमैन के घर पहुंची थी।