मॉडल के सामने बीच सड़क पर हस्तमैथुन करने वाला आरोपी हुआ अरेस्ट, ₹14 लाख है पैकेज
गुरुग्राम (हरियाणा) में बीच सड़क पर एक मॉडल के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर हस्तमैथुन करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हरियाणा के करनाल का रहने वाला आरोपी एमटेक पास है और गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में सालाना ₹14 लाख के पैकेज पर नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।