मॉडल शीतल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड सुनील को किया गया गिरफ्तार, कबूला गुनाह
सोनीपत (हरियाणा) में मॉडल शीतल की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुनील ने शीतल की चाकू से हत्या कर दी थी और पुलिस से बचने के लिए उसने गाड़ी नहर में फेंक दी जिससे यह ऐक्सिडेंट लगे। बकौल पुलिस, सुनील ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।