मिडवेस्ट ने ₹650 करोड़ के आईपीओ के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर
ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर मिडवेस्ट ने आईपीओ के ज़रिए ₹650 करोड़ जुटाने के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी ने नए शेयर जारी कर ₹250 करोड़ और ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए ₹400 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 95.83% हिस्सेदारी है।